देशबिज़नेस

भारत चावल न‍िर्यात के मामले में नंबर 1 पोज‍िशन पर

नई दिल्‍ली: दुनिया में चावल का व्यापार बहुत बड़ा है। भारत दुनिया में चावल का सबसे बड़ा एक्‍सपोर्टर है। उसके एक इशारे से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चावल की कीमतों में उथल-पुथल मच जाती है। भारत के बाद इस लिस्‍ट में थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका का नंबर आता है। 2022 में भारत सबसे ज्‍यादा चावल निर्यात करने वाला देश बना। उसने 2.20 करोड़ टन चावल का निर्यात किया। इसकी कीमत 1.07 करोड़ डॉलर थी। थाईलैंड अपने हाई क्‍वालिटी वाले जैस्मिन चावल के लिए मशहूर है। वियतनाम भी चावल के निर्यात में एक बड़ा नाम है। पाकिस्तान बासमती चावल का बड़ा निर्यातक है। अमेरिका भी चावल निर्यात करता है।चावल के निर्यात में भारत का किस तरह का दबदबा है, उसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके हर कदम से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों पर असर पड़ता है। हाल ही में इसका उदाहरण देखने को मिला है।

हाल में भारत ने उठाया यह कदम

हाल में भारत ने चावल के निर्यात पर लगी सभी पाबंदियां हटा दीं। इससे दूसरे देशों पर दबाव बढ़ गया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में थाईलैंड के सफेद चावल की कीमत लुढ़ककर 405 डॉलर प्रति टन हो गई। जनवरी 2024 में यह 669 डॉलर थी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया जब भारत अपने कृषि और खाद्य निर्यात को बढ़ाना चाहता है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा। भारत की 1.4 अरब आबादी में से 42% से ज्‍यादा लोग खेती पर निर्भर हैं।

चावल का न‍िर्यात

रैंक देश टन में मात्रा अमेरिकी डॉलर में मूल्य
1 भारत 22,073,747 1,07,66,623
2 थाईलैंड 76,84,732 39,55,232
3 वियतनाम 54,37,911 22,85,479
4 पाकिस्तान 45,68,646 23,22,278
5 चीन 23,49,304 11,25,176
6 यूएसए 21,24,681 17,02,065
7 म्यांमार 20,70,855 7,86,839
8 ब्राजील 14,09,134 6,57,486
9 उरुग्वे 9,79,834 4,98,030
10 इटली 7,21,261 8,04,493

(फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन कॉरपोरेट स्टैटिस्टिकल डेटाबेस 2022के अनुसार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button