मध्य प्रदेश

लोकायुक्त जाँच के दायरे मे आने वाले तथा सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों को महत्व पूर्ण जिम्मेदारी नही दी जाये

सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सर्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने शासकीय विभागों एवं अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों मे लोकायुक्त जाँच के दायरे मे आने वाले तथा सेवानिवृत अधिकारी कर्मचरियों को महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि यह देखने मे आया है कि लोकायुक्त के जाँच के दायरे मे आने वाले तथा सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी जाती है यही अधिकारी कर्मचारी शासकीय् विभागों अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं को भ्रष्ट्राचार का अड्डा बना देते हैं जिसकी वजह से लोकायुक्त कि जाँच भी प्रभावित होती है तथा विभागों एवं निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं को लाखों करोड़ों का घाटा नुकसान होता हैं साथ ही विभाग एवं संस्थाओं का नाम भी बदनाम होता है ऐसे मे किसी भी विभाग एवं निगम मंडल सहकारी संस्थाओं मे लोकायुक्त के जाँच के दायरे मे आने वाले तथा सेवानिवृत अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना न्यायसंगत नही है क्योंकि आये दिन बड़े बड़े अधिकारी कर्मचारी पर लोकायुक्त द्वारा छापा मारने की कार्यवाही कि जा रही है

अत: फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय विभागाध्य्क्ष एवं निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि लोकायुक्त के जाँच के दायरे मे आने वाले तथा सेवानिवृत्व अधिकारियों कर्मचारियों को महत्व पूर्ण पदों पर पदस्थ कर जिम्मेदारी नही दी जाये

अनिल बाजपेई अरुण वर्मा
संयोजक। प्रांताध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button