

कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बना हुआ है, हर उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। कैंसर क्यों होता है, किन लोगों में इसका खतरा अधिक होता है, क्यों ये बीमारी बढ़ती जा रही है, हम सभी अक्सर इस बारे में पढ़ते-सुनते और रिपोर्ट्स में देखते रहते हैं। कई मामलों में कैंसर चौंकाने वाले लक्षणों के साथ भी हो सकता है, एक ऐसा ही केस इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला इंग्लैंड के नॉर्थ हैम्पटनशायर का है, जहां 42 साल के एक व्यक्ति को कुछ समय से अक्सर दांतों और मुंह में दर्द बना रहता था। आम लोगों की तरह वह भी इस दर्द को सामान्य दवा लेकर नजरअंदाज कर दिया करता था। जब ये समस्या काफी बढ़ गई तो उसने जांच कराया, पर रिपोर्ट में जो कुछ सामने आया वो सभी को चौंकाने वाला था। जांच की रिपोर्ट में उसे खतरनाक ब्लड कैंसर का शिकार पाया गया।एड विएरा नाम के व्यक्ति ने कहा, ‘मुझे लगा कि यह सिर्फ एक कैविटी है और मैं फिलिंग करवाकर इससे छुटकारा पा सकता हूं।’ मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह कैंसर हो सकता है।’ सभी लोगों को शरीर में होने वाली इस तरह की छोटी-छोटी दिक्कतों को भी काफी गंभीरता से लेने की जरूरत है।




