सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल की हिन्दी साहित्यिक गतिविधि समिति द्वारा छात्राओं के लाभार्थ अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया!


सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डा सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी ने अत्यंत सारगर्भित उद्बोधन में छात्राओं को भविष्य निर्माण हेतु प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि अध्ययन सदैव करते रहना चाहिए एवं रटने के स्थान पर समझकर तैयारी करें।यह व्याख्यान प्रशासनिक एवं बैकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर आधारित था, व्याख्यान हेतु प्रमुख वक्ता के रूप मे डा रितेश सिंगारे जी उपस्थित थे वे शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय मे रक्षा तथा सामरिक अध्ययन विभाग मे प्राध्यापक हैं, डा रितेश सर प्रतियोगी परीक्षाओ के मार्गदर्शन हेतु दैनिक भास्कर मे बहुत समय से नियमित कालम लिखते है , उन्होंने छात्राओं को अपनी नियमित शिक्षा पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा, जिससेे छात्राएँ पढाई पूर्ण करके कैरियर पर फोकस करे उन्होंने कहा कि सिर्फ कोचिंग जाने से कैरियर की दिशा नहीं मिल सकती, छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ व्याख्यान सुना,यह व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत ही उपयोगी रहा डा रितेश सर ने छात्राओं को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भी मार्गदर्शन दिया,उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण कर भय रहित होकर तैयारी करने हेतु प्रेरित किया तथा पुस्तकों के अध्ययन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डा संजीव जैन ने विषय के महत्व और उपयोगिता हेतु छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरणा दी। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डा कीर्ति शर्मा ने कहा की विभाग की छात्राएँ प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होती है तथा इसी तरह छात्राओं को महाविद्यालय में मार्गदर्शन मिलता रहे यह व्याख्यान का उद्देश्य है।इस अवसर पर हिन्दी विभाग के शिक्षक सदस्य तथा अधिक संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं

