खबरहेल्थ

बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड, खाएंगे बड़े चाव से

बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन जब हेल्दी और फ्रूट्स खाने की बात आती है, तो अक्सर बच्चे नखरा करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप बच्चों को बिना जिद्द किए कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो आप कुछ ताजे फलों का इस्तेमाल करके फ्रूट कस्टर्ड तैयार कर सकते हैं. दूध और कस्टर्ड पाउडर के साथ ताजे फल और कुछ मेवे मिलाकर बनाया गया ये कस्टर्ड बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. ये कस्टर्ड हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं  घर पर आसानी से फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि. इस फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर दिव्या कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cookingdiaryathome पर शेयर किया है.

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध – 4 कप
  • कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच
  • चीनी – ¼ कप
  • सेब – 1
  • अंगूर – ½ कप
  • काले अंगूर – ½ कप
  • केला – 1
  • अनार के दाने – ¼ कप
  • मेवे (काजू, बादाम) -3-4 बड़े चम्मच

फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध उबाल लें. अब आप इसमें चीनी मिलाएं. इसके बाद आप अलग से एक कटोरी में गर्म दूध और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं.
  • अब आप उबलते हुए गर्म दूध में आप मिक्स हुए कस्टर्ड पाउडर और दूध मिला लें. इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक 5-7 मिनट पकाएं. इसे आप अच्छी तरह चम्मच की मदद से मिलाते रहें.
  • जब दूध का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब आप इसे एक बाउल में निकालकर रखें. अब आप इसमें कटे हुए सारे फ्रूट और नट्स डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे अच्छी तरह हल्के हाथ की मदद से मिक्स करें.
  • तैयार हुए फ्रूट कस्टर्ड को आप फ्रिज में 1 घंटे रखकर ठंडा-ठंडा बच्चों को सर्व करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button