एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के अंतर्गतहुआ विज्ञान शक्ति 2026′ का आयोजन

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल ने एमपीसीएसटी, भोपाल के सहयोग से 9-10 मार्च 2026 को’ विज्ञान शक्ति 2026′ का आयोजन किया। समारोह का विषय विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत की उत्प्रेरक था। इस दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों के लिए कई नवाचारी एवं शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गई। 9 मार्च को जार्गन-स्लेयर कैरिकेचर, ल्यूमेरिक्स चैलेंज तथा डबल-ब्लाइंड एथिक्स कोर्टरूम (वाद-विवाद) आयोजित हुए। 10 मार्च को मिथ-बस्टर डेमो, कौन बनेगा विज्ञान शक्ति? (क्विज़) तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, पतंजलि शोध संस्थान के निदेशक और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजेश सक्सेना थे, जबकि समापन सत्र में उत्कृष्ठ उच्च शिक्षा संस्थान के जैव रसायन विभाग के प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इंटर्नशिप विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं गणित टीएलएम प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्यार्थियों में वैज्ञानिकदृ‌ष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावादेने का प्रभावी मंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button