सीमा सुरक्षा बल BSF के सेवानिवृत साथियों एवं वीरांगना परिवारों की पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से BSF अकादमी ग्वालियर में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया


इस पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियो तथा उनके परिजनों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहां वे अपनी पेंशन सम्बन्धी मुद्दों पर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सके। अधिकतर मामलों में निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाया उन प्रकरणों को प्राथमिकता देकर शीघ्र समाधान हेतु संबंधित शाखाओं को भेज दिया गया हैं।
आपको याद दिला दें की इस तरह की पहली पेंशन अदालत अकादमी टेकनपुर में 5 मई 2022 को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा की पहल पर सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। इस अदालत में पेंशन भोगियों एवं वीरांगना परिवारों के लिए सीमा सुरक्षा बल अकादमी से भोजन व्यवस्था भी की गई थी। हम अकादेमी ग्वालियर के अधिकारियों को सफ़ल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। भविष्य में भी इस तरह से पेंशन अदालत आयोजित होती रहे ।
कांनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन देश भर में काम कर रही है। खासकर मध्य प्रदेश में एसोसिएशन कि पहल पर जिलों में पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय में आर्म्ड फोर्सेज के जवानों की मदद हेतु पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, डिंडोरी, एवं अन्य जिलों में भी स्थापित हो गई हैं। जिससे तत्काल मदद मिलती हैं। हाल में ग्वालियर में CRPF जवान को भी एसोसिएशन ने मदद कर उनकी समस्या को हल करवाया है।
पेंशन अदालत में संगठन की पदाधिकारी भी उपस्थित रहे सुरेन्द्र सिंह यादव जी, राम जी लाल शर्मा जी, रमन चौहान जी, बुद्ध सिंह जी, रति राम बघेल जी, मनी राम जी, श्रीराम गुर्जर जी आदि उपस्थित रहे। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन से पैशन भोगियों एवं वीरांगना परिवारों के कल्याणार्थ मुद्दो को हल करने में मदद होगी।

