अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
आगामी 7 एवं 8 फरवरी को भोपाल में डॉक्टर पांडे द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया


भोपाल रविवार 1 फरवरी 2026 कार्यालय जीवन वैभव पत्रिका एमपी नगर में त्रैमासिक जीवन वैभव पत्रिका के प्रधान संपादक आदरणीय डॉक्टर हेमचंद पांडे की अध्यक्षता में ज्योतिष विद्वानों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 7 एवं8, फरवरी 2026 को झीलों की नगरी राजधानी भोपाल में डॉक्टर पांडे जी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया बैठक में, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य अनुपम शुक्ला , गौतम गुरुजी, सी,एल, चौरे, एच ओ राव, डॉक्टर प्रीति वाघमारे, पंडित जगदीश शर्मा , निशा जी , मनोज श्रीवास्तव आदि अनेक विद्वानों ने बैठक में भाग लिया । आयोजन समिति ने अलग-अलग कार्य का उत्तरदायित्व सौंपा तथा समस्त विद्वानों ने ज्योतिष महासम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया, अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।


