महाकाल परिवर्तन पैनल की सुनामी, राहुल साहू अध्यक्ष निर्वाचित


भोपाल। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहू समाज,भोपाल की नवयुवक मंडल (घोड़ा निक्कास इकाई)के त्रिवार्षिक चुनाव में महाकाल परिवर्तन पैनल की ऐतिहासिक जीत देखने को मिली। पैनल के 21 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी घोषित हुए, जबकि MKYC पैनल का मात्र एक प्रत्याशी ही सफलता प्राप्त कर सका।
चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्वाचित प्रत्याशियों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी श्री संजय साहू एवं सह-चुनाव अधिकारी श्री राजकुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से राहुल साहू को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में
संयोजक सौरभ साहू (डिस्पोजल),अध्यक्ष राहुल साहू, उपाध्यक्ष लोकेश साहू महामंत्री ऋषभ साहू, कोषाध्यक्ष डॉ.आनंद साहू, उप महामंत्री आकाश साहू
संगठन मंत्री सौरभ साहू (नरगटे), सांस्कृतिक एवं खेल सचिव आलोक साहू,प्रचार सचिव आदित्य साहू कार्यालय मंत्री शरद साहू को दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री आकाश भगवानदास साहू,श्री विकास साहू, श्री ऋतिक बसंत साहू, श्री रोहित राजकुमार साहू, श्री नरेंद्र साहू (निक्की), श्री प्रशांत साहू, श्री ऋतिक साहू, श्री मिथुन साहू, श्री रोहित ओमप्रकाश साहू, श्री तनुज साहू एवं श्री निहाल साहू को निर्वाचित घोषित किया गया।
नवगठित नवयुवक मंडल के सभी पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, घोड़ा निक्कास इकाई के सलाहकार मंडल, कार्यकारिणी सदस्यों एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की आशा व्यक्त की।



