संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती मनाई गई
गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया - नवीन जाटव


भोपाल।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जाटव समाज संभागीय समिति, भोपाल एवं संयुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा में किया गया। समाज के संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर देश भर में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। हम कार्यक्रम के माध्यम लोगों को एक जुट रहने और संत शिरोमणि रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा संत गुरु रविदास जी के मानवता, समानता और भाईचारे के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार
कार्यक्रम में लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज के समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में संत राधाकृष्ण दास महाराज , भगवान सिंह परमार, आलोक शर्मा , प्रभुराम चौधरी , भगवान दास सबनानी (विधायक, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा), रविंद्र यति , माधव सिंह अहिरवार, मा. रामस्वरूप शुक्रवारे सहित अनेक लोग अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नवीन जाटव, संभागीय अध्यक्ष, संयोजक राजेश अहिरवार एवं संभागीय प्रभारी डॉ. संतोष जाटव के सहयोग से किया गया।


