खबरमध्य प्रदेश

11वां कुक्षी एवं बाग ब्लॉक महोत्सव 7 से 15 फरवरी तक

गौहर महल में 7 से 15 फरवरी तक लगेगी प्रदर्शनी

भोपाल, 11वां कुक्षी एवं बाग ब्लॉक महोत्सव गौहर महल, व्ही.आई.पी. रोड़ भोपाल में 7 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी में उस्ताद कारिगरों के हाथों से बने प्राकृतिक रंगों से सजे रंग बिरंगे बाग एवं ब्लॉक प्रिंट वस्त्रों एवं तरह तरह के आकर्षक मटेरियल यहाँ उपलब्ध रहेंगे। बाग एवं ब्लॉक प्रिंट के 60 कारिगरों से सीधे खरीदने का मौका मिलेगा।  यहां पर बाग कोटन सूट, बाग क्रेप सूट, बाग रियान सूट, बाग सेंटून सूट, बाग रनिंग कलमकारी प्रिंट, डाबू प्रिंट, इंडिगो प्रिंट, बटिक प्रिंट, अजरक प्रिंट, आल ब्लॉक प्रिंटिंग एवं सभी प्रकार के रनिंग फेब्रिक्स, बाग साड़ी, बाग जारजट साड़ी, बाग रियोन साड़ी बाग महेश्वरी साड़ी, बाग क्रेप साड़ी एवं सभी प्रकार की साडियां, बाग बेडशीट आदि उपलब्ध रहेंगे। समय दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button