इंटरनेशनल लायंस मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने वर्ल्ड कप विजेता इशिका मीना का किया स्वागत एवं नगर में निकला स्वागत जुलूस


विदिशा वर्ल्ड कप में भारतीय शूटिंग बॉल टीम को विश्व विजेता बनाने वाली राष्ट्र की गौरव, विदिशा की शान विदिशा की इशिका मीना का गुरुवार को नगर में जोरदार स्वागत हुआ। हुआ। रेलवे स्टेशन पहुंचते ही इशिका मां सिद्धेश्वरी दरबार पहुंचीं और मत्था टेका। जहां पर लायंस साथी ने पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन अतुल शाह एवं मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी प्यारी बिटिया को पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद देकर उसको शुभकामनाएं प्रदान की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। व्यापार मंडल से राजेश कुमार जैन ने भी बिटिया को फूलों का हार पहना कर जोरदार स्वागत किया। उसको आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की । उसके स्वागत में नगर में कई स्थानों पर तोरणद्वार लगाए गए। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
इशिका खुली गाड़ी में तिरंगा थामे जुलूस में शामिल हुईं। बच्चों और बैंड के साथ यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बरईपुरा चौराहा तक पहुंचा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उसका जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वी टीच कान्वेंट स्कूल के मंच पर इशिका के कोच जितेन्द्र बघेल का भी सम्मान किया गया। इशिका ने इसी स्कूल में बच्चों को खेलों की ट्रेनिंग दी है।
इशिका महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा की छात्रा रही हैं। वर्तमान में बरकतउल्ला
विश्वविद्यालय से बीपीईएस स्नातक और बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। उनके नाम 11 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुभव है। इशिका ने बताया कि पढ़ाई और खेल में परिवार का सहयोग हमेशा मिला। यही उनकी सफलता का कारण बना। जिसके कारण आज वह इस उपलब्धि तक पहुंची है।
कोच जितेन्द्र बघेल ने अंशिका की तारीफ करते हुए बताया कि इशिका की मेहनत और अनुशासन ने टीम को जीत दिलाई। उनकी इस स्वर्णिम सफलता ने विदिशा को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। नगर के गढ़ मान्य लोगों ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।


