


6 फरवरी 2026, मुंबई: भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने गोवा में 27 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित इंडिया एनर्जी वीक 2026 में सहभाग लिया। एमजीएल के चेयरमैन श्री संदीप कुमार गुप्ता ने एमजीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशु सिंघल और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय सिन्हा और एमजीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं को प्रमुखता से प्रदर्शित करनेवाले एमजीएल के स्टॉल का उद्घाटन किया।
इस सप्ताह के दौरान, एमजीएल ने अपने पीएनजी, सीएनजी, एलएनजी, सीबीजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वर्टिकल्स में प्रमुख उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया, जिससे ऊर्जा संबंधी ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने और परिवहन, घरों और उद्योगों के लिए स्वच्छ, अधिक सक्षम ऊर्जा के समाधानों का विस्तार करने में मदद मिली है।
एमजीएल ने अपने भौगोलिक क्षेत्रों में अपने प्रचालनों को प्रमुखता से दर्शाया, जिसमें महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर और उस्मानाबाद, साथ ही कर्नाटक में चित्रदुर्ग और दावणगेरे शामिल हैं, और साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी), कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के अपने विविध पोर्टफोलियो पर भी प्रकाश डाला। स्टॉल पर 2-व्हीलर और 3-व्हीलर के लिए विकसित बैटरी सेल, इलेक्ट्रिक वाहनों और कंप्रेस्ड बायोगैस को प्रदर्शित करने वाले डिस्प्ले ने विजिटर्स का ध्यान आकर्षित किया और कंपनी की विविध पहलों और स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच के प्रति वचनबद्धता को प्रदर्शित किया।
एलएनजी वैल्यू चेन में स्ट्रैटेजिक संलग्नता के साथ इंडिया एनर्जी वीक 2026 ने एलएनजी पर एमजीएल के विशेष प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में भी काम किया। कंपनी ने आरएलएनजी सोर्सिंग के लिए गेल के साथ एक मास्टर सेल्स एग्रीमेंट का भी आदान-प्रदान किया और एलएनजी सोर्सिंग के लिए संभावित रास्ते तलाशने पर चर्चा की।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में भारत में अग्रणी वैश्विक ऊर्जा मंच के रूप में मान्यता प्राप्त, इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के चौथे संस्करण ने दुनिया भर के नीति निर्माताओं, एनर्जी लीडर्स, कॉर्पोरेट्स, डिसिजन मेकर्स और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को एक साथ लाया ताकि एनर्जी के रूपांतरण पर चर्चा को आगे बढ़ाया जा सके और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति के नए युग को आकार दिया जा सके।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 में एमजीएल के सहभाग पर बोलते हुए, महानगर गैस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आशु सिंघल ने कहा, “इंडिया एनर्जी वीक नीति निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स और इनोवेटर्स के साथ एनर्जी के भविष्य पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। हमारी भागीदारी ने हमें पीएनजी, सीएनजी और एलएनजी के रूप में नेचुरल गैस से मिलने वाले फायदे बताने का मौका दिया, जो व्यावहारिक और स्वच्छ एनर्जी समाधान हैं और जो एनर्जी तक पहुंच और सक्षमता को बढ़ाते हैं। हम नेचुरल गैस की ढांचागत सुविधाओं के विस्तार का समर्थन करने और हितधारकों द्वारा स्वच्छ ईंधन अपनाने को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।”
इंडिया एनर्जी वीक 2026 में 120 से ज़्यादा देशों के 75,000 से ज़्यादा एनर्जी प्रोफेशनल्स और 700 से ज़्यादा एक्जिबिटर्स शामिल हुए और इसमें थीमैटिक ज़ोन, एग्जीक्यूटिव राउंडटेबल और लीडरशिप सत्रों का आयोजन किया गया जो ग्लोबल एनर्जी रणनीतियों को आकार देते हैं और आपसी सहयोग को गहरा करते हैं।


