खबरमध्य प्रदेश

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर, इंदिरा भवन, भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा “कनेक्ट सेंटर” के माध्यम से संगठनात्मक संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, ग्राम पंचायत एवं वार्ड समितियों के गठन की रूपरेखा तय करने, तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से लागू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री चंदन यादव जी, पूर्व मंत्री एवं SIR प्रभारी श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री संजय कामले जी, कनेक्ट सेंटर प्रभारी श्री राजीव सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जे.पी. धनोपिया जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने संगठन को बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जोड़ने तथा तय संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button