करुणा बुध्द विहार मे मारा रमाबाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया


दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्गत प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा तुलसी नगर मे स्थित करुणा बुद्ध विहार मे माता रमाबाई आंबेडकर जी का 128 वां जन्मदिन बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी की धर्मपत्नी माता रमाबाई आंबेडकर के 128 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ ने डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति माता रमाबाई का त्याग और समर्पण को याद करते हुये कहा कि यदि डाॅ बाबासाहब आंबेडकर जी के जीवन मे माता रमाबाई नही आती, तो शायद बाबासाहेब इतनी उचाईयो को नही छू पाते। माता रमाबाई ने आर्थिक बेहद कठिन परिस्थितियो का सामना करते हुए बाबासाहेब की पढाई मे कोई व्यवधान नही आने दिया, ऐसी विपरित परिस्थिति की इलाज के अभाव में माता रमाबाई ने अपने संतानों तक को खोया, किन्तु इस देश के वे सभी गरिब और असहाय को न्याय दिलाने, उन पर होनेवाले अत्याचार से मुक्ति दिलाने तथा सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने के लिए उन्होने अपने पति के अध्ययन मे कोई बाधा नही आने दी। उनका पति के प्रति त्याग वास्तव एक इतिहास बन गया है, जो सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर केक काटा गया तथा बच्चो व्दारा नृत्य किया गया।
इस अवसर पर प्रबुध्द महिला मंडल की पदाधिकारियो के साथ-साथ बडी संख्या मे विभिन्न बुद्ध विहारो की पदाधिकारी भी उपस्थित थी।


