अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

धर्माधिकारी, अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ शाखा मध्य प्रदेश संपर्क सूत्र 9993959846पंडित गंगा प्रसाद आचार्य

ग्रह जनित पीड़ा निवारण के लिए, रुद्राभिषेक के लिए संपर्क स्थापित करें। शुभकामनाओं सहित

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव नवरात्रि का नवदिवसीय, महाशिवरात्रि महोत्सव 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित है प्रतिवर्ष की भांति नित्यप्रति, विघ्न विनाशक भगवान श्री गणपति जी की पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष श्री सूक्त शुक्ल यजुर्वेद रुद्राष्टाध्यायी, पूर्वक भगवान,बाँण शिवलिंग का विभिन्न प्रकार के स्नान के साथ जलधारा दुग्ध धारा पूर्वक महाभिषेक, सुख शांति समृद्धि ऐश्वर्य एवं आरोग्यता की कामना से, राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा गौ रक्षा के मूल उद्देश्य से,जन कल्याण के लिए किया जाता है। वैदिक विधि विधान से पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व में, पृथक पृथक राशियों का पृथक पृथक द्रव्यों से अभिषेक करवाया जा रहा है एवं महामृत्युंजय जाप रामचरितमानस का नवाहन पारायण भी प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है, भगवान भूतभावन, देवाधिदेव महादेव जी की महाशिवरात्रि, के पुनीत आयोजन में प्रतिवर्ष की,भाँति,इस,वर्ष भी ,भगवान शिव पार्वती को हल्दी मेहंदी का आयोजन भी, पिपलेश्वर महादेव मंदिर में, दिनांक 14 फरवरी को, मातृ शक्तियों द्वारा, सायंकाल, पांच 5:00 बजे बड़े धूमधाम से किया जाएगा,।मेष, राशि वालों को जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक लाल वस्त्र का दान, करना चाहिए एवं नीम वृक्ष लगाना चाहिए।
वृषभ राशि दूध से अभिषेक चावल का दान एवं विल्बवृक्ष लगाना चाहिए।
मिथुन तीर्थ के जल शहदयुक्त अभिषेक हरी मूंग का दान एवं अशोक वृक्ष लगावे।
कर्क राशि दूध घी युक्त जल से अभिषेक, सफेद वस्त्र दान करें चावल दान करें पीपल का वृक्ष लगावे।
सिंह राशि कैसर युक्त जल से अभिषेक, गेहूं का दान वट वृक्ष लगावे।
कन्या राशि दूर्वा युक्त जल से अभिषेक हरा मूंग का दान आंवला वृक्ष लगावे।
तुला राशि इत्रयुक्त दूध से अभिषेक सफेद वस्त्र का दान करें एवं चंपा लगावे।
वृश्चिक शहद युक्त जल से अभिषेक काला तिल का दान शमी वृक्ष लगावे।
धनु राशि हल्दी युक्त जल से अभिषेक करें पीला वस्त्र का,दान करें, केले का वृक्ष लगावे।
मकर राशि सफेद तिल युक्त जल से अभिषेक कंबल का दान शमी, एवं पीपल का वृक्ष लगावे।
कुंभ राशि तीर्थ जल शक्कर युक्त से, अभिषेक करें नीला वस्त्र दान करें कदम का वृक्ष लगावे।
मीन राशि वाले दूध शहद युक्त जल से अभिषेक करें गुड का दान करें हर वस्त्रेदन करें बिल्व पत्र का वृक्ष लगावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button