


सेगमेंट में पहली बार ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर और सेंटर) और एडवांस्ड 4WD सिस्टम के साथ 10 ऑफ-रोड मोड
• हर नजरिए से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
• अत्यधिक कठिन इलाके में नियंत्रण के लिए क्रॉल कंट्रोल मोड
• लेवल 2 ADAS से लैस भारत की पहली डी+ एसयूवी
• ड्राइवर मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ फ्रंट वेंटिलेटेड और मसाज सीटें
• 220V पावर आउटलेट और डुअल वायरलेस चार्जर के साथ थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
• ऑटो होल के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कॉलम गियर शिफ्टर
• 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन के साथ 2WD और एडवांस्ड 4WD में बेस्ट-इन-क्लास 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
• सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ पावर: 215.5 पीएस और 478.5 एनएम टॉर्क
• 219 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 एमएम पानी में चलने की क्षमता
• कंप्लीट पीस ऑफ माइंड प्रोग्राम के साथ 5-5-5 की पेशकश: 5 वर्ष अनलिमिटेड किमी वारंटी, 5 वर्ष रोड-साइड असिस्टेंस, और 5 नि:शुल्क सर्विस
• आई सीआईसीआई बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड के लिए शून्य ज्वाइनिंग फीस पर विशेष आमंत्रण
• शुरुआती ग्राहकों के लिए प्रायोरिटी डिलीवरी, एक्सक्लूसिव प्रीव्यू और आमंत्रण-आधारित एक्सपीरियंशियल ड्राइव
बेहतरीन परफॉरमेंस और उन्नत 4×4 क्षमताओं के लिए निर्मित, एमजी मैजेस्टर सेगमेंट, इनोवेटिव प्रीमियम फीचर्स, उन्नत सुरक्षा और स्थायित्व के साथ एक नया मानक स्थापित करती है।
ग्राहक अब इस सबसे सक्षम और प्रीमियम एसयूवी – एमजी मैजेस्टर को ——— रुपए में प्री-बुक कर सकते हैं।
गुरुग्राम, 12 फरवरी:
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज एमजी मैजेस्टर को पेश किया। यह भारत की पहली डी+ एसयूवी है। इसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो बोल्ड, प्रभावशाली, बेहतर क्षमता से लैस, अटल विश्वसनीयता और बेजोड़ सुंदरता वाली जीवनशैली चाहते हैं।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शानदार पदार्पण के बाद, मैजेस्टर अब एमजी की सबसे मजबूत, टिकाऊ और प्रीमियम एसयूवी बन गई है।इसे भारतीय सड़कों और उससे आगे के लिए तैयार किया गया है। शीर्ष प्रदर्शन, सड़क पर दबदबा, सभी भूभागों पर बेहतर क्षमता, प्रीमियम आराम और उन्नत सुरक्षा के लिए निर्मित, मैजेस्टर अत्याधुनिक 4×4 कौशल का प्रदर्शन करती है। इसकी इनोवेशन, लग्जरी फीचर्स, शीर्ष स्तर की सुरक्षा और स्थायी निर्माण गुणवत्ता इसे बेहतरीन बनाते हैं।
आज से मैजेस्टर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि पूर्ण रेंज की कीमत और बाजार उपलब्धता लॉन्च के निकट घोषित की जाएगी।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “भारत का प्रीमियम एसयूवी ग्राहक तेजी से विकसित हो रहा है, वह केवल जगह की नहीं, बल्कि एक ऐसे वाहन की तलाश में है जो प्रतिष्ठा का प्रतीक हो, आत्मविश्वास जगाए, और अधिक महत्वाकांक्षी जीवनशैली में सहजता से घुल-मिल जाए। एमजी मैजेस्टर के साथ, हमने एक ऐसी एसयूवी बनाई है जो अपनी क्षमता में मजबूत, आराम में परिष्कृत और इंजीनियरिंग में भरोसेमंद है। मैजेस्टर हमारे लिए उस दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है जिसके लिए एक सच्ची, फुल साइज़ की एसयूवी को जाना जाना चाहिए। इसकी प्रभावशाली मौजूदगी, परिष्कृत प्रीमियम शिल्प कौशल, इंटेलीजेंट टेक्नोलोजी इसके प्रदर्शन को शानदार बनाती है।”
मजबूत एक्सटीरियर
विशाल 2950 मिमी व्हीलबेस पर टिकी, मैजेस्टर सबसे लंबी (5046 मिमी), सबसे चौड़ी (2016 मिमी), और सबसे ऊंची (1870 मिमी) होने के कारण क्लास में बेजोड़ दबदबा रखती है। इसकी मोज़ेक मैट्रिक्स कॉम्बिनेशन ग्रिल, ड्रैगन आइज डीआरएल, स्प्लिट हेडलैंप, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल के साथ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, ऊंची हुड लाइन और 19-इंच अलॉय व्हील एक बोल्ड, सीधा, मजबूत प्रोफाइल को बढ़ाते हैं। फिर भी, यह सुंदरता बनाए रखती और शहर की सड़कों या राजमार्गों पर सबका ध्यान खींचती है।
प्रीमियम इंटीरियर:
अंदर कदम रखें और ब्लैक थीम में शानदार लेदर और स्लीक सेंटर कंसोल के साथ एक विशाल विश्राम स्थल का अनुभव करें। ड्राइवर और सह-ड्राइवर की सीटें वेंटिलेटेड हैं, मसाज फंक्शन प्रदान करती हैं, पोजीशन याद रखती हैं, और कई तरीकों से (ड्राइवर के लिए 12-तरफा, यात्री के लिए 8-तरफा) एडजस्ट की जा सकती हैं। इसकी पैनोरमिक सनरूफ रोशनी से भर देती है, जबकि 64-रंग एम्बिएंट लाइटिंग मूड सेट करती है। थ्री-ज़ोन एसी व्यक्तिगत आराम सुनिश्चित करता है।
6- या 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में लचीली यह एसयूवीं परिवारों या अडवेंचर ट्रैवलर्स के लिए उपयुक्त है। डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट) वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ऐप्पल कारप्ले से यह सुसज्जित है। इमर्सिव 12-स्पीकर जेबीएल साउंड, डुअल वायरलेस चार्जर, 220V आउटलेट, और 75+ iSMART कनेक्टेड फीचर्स हर बार एक टेक-फॉरवर्ड, शानदार ड्राइव को रेखांकित करते हैं।
ऑफ-रोड दक्षता:
मैजेस्टर के दिल में वास्तविक एसयूवी इंजीनियरिंग निहित है। यह 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ पावर 215.5 PS और 478.5 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है, जो 2WD और एडवांस्ड 4WD दोनों में बेस्ट-इन-क्लास 8-स्पीड एटी (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) से संयोजित है। एडवांस्ड 4WD सिस्टम 10 ऑफ-रोड मोड के साथ दोनों दुनिया का संतुलन बनाता है। यानि सड़क पर आसानी ऑफ-रोड पर पूरा दमखम
ऑटो मोड में यह वाहन सामान्य ड्राइविंग स्थितियों के दौरान 2WD में संचालित होता है और जैसे ही यह ट्रैक्शन लॉस का पता लगाता है, स्वचालित रूप से 4WD में स्विच हो जाता है। यह दैनिक उपयोग के दौरान बेहतर ईंधन दक्षता सुनिश्चित करता है, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ऑफ-रोड क्षमता भी प्रदान करता है। यह इंटेलीजेंट मोड विशेष रूप से बारिश, बर्फ और फिसलन भरी सतहों जैसी स्थितियों में प्रभावी है जहां उच्च गति की आवश्यकता होती है।
अपनी मजबूत क्षमताओं को और मजबूत करते हुए, मैजेस्टर सेगमेंट में पहली बार फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक प्रदान किया गया है, जो इसे अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हालातों में भी खुद को बाहर निकालने में सक्षम बनाता है। भले ही एक या अधिक पहियों का ट्रैक्शन टूट जाए या वे जमीन से ऊपर उठ जाएं। क्रॉल कंट्रोल मोड, 219 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 मिमी पानी में चलने की क्षमता से समर्थित, मैजेस्टर कठिन से कठिन भूभाग पर स्थायित्व और विश्वसनीयता के लिए बनाई गई है।
शीर्ष स्तर की सुरक्षा:
सुरक्षा एमजी मैजेस्टर का मुख्य स्तंभ है। यह एसयूवी लेवल 2 ADAS से सुसज्जित है, जो विभिन्न परिस्थितियों में ड्राइवर के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए असिस्टेड स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और एक्सेलेरेशन प्रदान करती है। इसके अलावा यह 360 डिग्री एचडी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे कई सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है, जिसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), और रोल मूवमेंट इंटरवेंशन (आरएमआई) शामिल हैं।
एमजी मैजेस्टर शार्प और सैवी वेरिएंट में 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन के साथ पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे, मेटल ब्लैक और मेटल ऐश रंगों में पेश किया जाएगा। मैजेस्टर के साथ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया मजबूत क्षमता, इंटेलीजेंट टेक्नोलोजी और दीर्घकालिक विश्वसनीयता को एक एकीकृत एसयूवी में लाया है। यह भारत में बड़ी प्रीमियम एसयूवी के लिए एक नया मानक स्थापित है। कीमत, बुकिंग और बाजार उपलब्धता की घोषणा लॉन्च के निकट की जाएगी।
संपूर्ण मानसिक शांति:
एमजी के कंप्लीट पीस ऑफ माइंड प्रोग्राम के हिस्से के रूप में, मैजेस्टर उद्योग-अग्रणी 5-5-5 पेशकश के साथ आया है। इसमें 5 वर्ष अनलिमिटेड किमी वारंटी, 5 वर्ष रोड-साइड असिस्टेंस और 5 नि:शुल्क सर्विस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई बैंक के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, ग्राहकों को शून्य ज्वाइनिंग फीस पर आईसीआईसीआई एमराल्ड क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त होगा। शुरुआती ग्राहकों को मार्च 2026 में चुनिंदा शहरों में प्रायोरिटी डिलीवरी, एक्सक्लूसिव प्रीव्यू तक पहुंच और विशेष रूप से मैजेस्टर मालिकों के लिए तैयार आमंत्रण-आधारित एक्सपीरियंशियल ड्राइव का भी लाभ मिलेगा।
प्री-रिजर्वेशन 12 फरवरी 2026 से www.mgmotor.co.in पर 41,000 रुपये की राशि के साथ खुल रही है। मूल्य घोषणा, शोरूम डिस्प्ले और टेस्ट ड्राइव अप्रैल 2026 में शुरू होंगी और कार डिलीवरी मई 2026 में शुरू होगी।



