सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर सुरक्षाः चुनौतियों एवं समाधान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
भोपाल। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान मध्यप्रदेश एवं सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल, संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 फरवरी 2026 को ‘‘साइबर सुरक्षाः चुनौतियों एवं समाधान‘‘ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मॉ वीणा पाणिनी के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रजल्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओ.पी. रावत, सेवानिवृत्त आई.ए.एस द्वारा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दीप्ति श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की महता एवं आज के समय में इसकी अतिआवश्यकता पर बल दिया उन्होने कहा की यह सिर्फ शिक्षको की ही नही अपितु छात्राओं के लिए भी अति महत्वपूर्ण है। इस समस्या से किस प्रकार हम स्वयं को एवं अपने परिवार तथा साथियों की सुरक्षा कर सकते है। इसकी अति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री के. क.े सेठी जी सेवानिवृत्त आई.ए.एस रहे। कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि श्री नरेंन्द्र प्रसाद, सेवानिवृत्त आई पी एस रहे। कार्यकम के मुख्य बीज वक्ता श्री प्रणय नागवंशी, एसपी राज्य साईबर सेल, भोपाल ने अपने उदबोधन एवं प्रेजेन्टेशन के माध्यम से शिक्षका,ें छात्राओं एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ सभी को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार साइबर स्कैम किया जाता है एवं किस किस ऐप को अपने मोबाईल में डॉउन लोड करके इन स्कैमों से बचा जा सकता है। चक्षु ऐप तथा अन्य ऐप किस प्रकार हमारे मोबाइल को सुरक्षा प्रदान करते है। स्वकैमर्स के द्वारा पूरी इंडस्ट्री चलाई जा रही है जो कि महिलाओं एवं लड़कियो को फॉड कॉल एवं मैसेज करते है तथा बार बार स्टॉकिंग की जाती हैैै। आम जनता के साथ किस प्रकार साइबर काईम या फॉड किये जाते है एवं डिजिटल अरेस्ट की भी महत्वपूर्ण जानकारी नागवंशी जी के द्वारा प्रदान की गई। कार्यकम के संयोजक डॉ अशोक नेमा जी ने अपने उद्बोधन में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुये अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकम की सह-संयोजक डॉ रीता बमनेला ने की तथा मंच संचालक डॉ नीना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। मंच की सज्जा महाविद्यालय के ड्रॉइंग एवं पेंटिग विभाग द्वारा डॉ अर्पणा अनिल के मार्गदर्शन में की गई।



