खबरमध्य प्रदेशमनोरंजन

सुर शंकरा की तुझसे मिला मुझे जीने का इशारा ने मचाई धूम

अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने स्व-रचित भजन हम तेरे दर पे चले आये भिखारी की तरह से बांधा समां

भोपाल, 15 फरवरी। सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्य. अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने महाशिवरात्रि की शुभकामनायें देते हुए बताया कि ग्रुप की 169वीं संगीतमय प्रस्तुति यारा ओ यारा तुझसे मिला मुझे जीने का इशारा” 15 फ़रवरी  को सरदार वल्लभ भाई पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई l कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप के संस्थापक/अध्यक्ष भजन लेखक सुरेश गर्ग द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम की एंकरिंग ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष सिंगर आयशा खान ने लेपटॉप ऑपरेटिंग सिंगर परी अलीज़ा खान ने, कार्यक्रम पर निगरानी जिला अध्यक्ष भोपाल फ़ाज़ील खान ने वीडियोग्राफी सिंगर जावेद खान व इसरार खान ने, साउंड ऑपरेटिंग आसिफ़ खान, मंच की साज सज्जा मनोज फूल भंडार ने की l कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पहार, धूप बत्ती से पूजन करने के दौरान सिंगर शशिलता व मीना पुरोहित की आवाज़ में शिवनाथ तेरी महिमा से हुई l सुर शंकरा के सुनहरे सितारों में मास्टर अव्यान गर्ग ने संदेशे आते हैं, प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने चाहूंगी मैं तुझे साँझ सबेरे, मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग ने एक अजनबी हसीना से यूँ मुलाक़ात हो गई, लेपटॉप ऑपरेटर परी अलीज़ा खान ने हंगामा हो गया गाकर तहलका मचा दिया तथा निवेदिता व्यास ने रुक जा ए हवा, एंकर आयशा खान ने सैंया दिल में आना रे, शशिलता ने ओ राम जी बड़ा दुःख दीना, अमिता बोरसे ने हरिओम हरि हरिओम हरि, मीना पुरोहित ने कोई आएगा लाएगा दिल का चैन, जावेद खान ने गुलाबी ऑंखें जो तेरी देखीं, इसरार खान ने तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन, बसंत बाथरे ने दिल में हो तुम आँखों में तुम, एडव्होकेट अनिल जैवार ने मधुबन खुशबू देता है, एडव्होकेट सुरेश मालवीय ने मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे, विवेक दुबे ने दिल आज शायर है ग़म आज, मेहमूद खान ने आधा है चन्द्रमा रात आधी, हसीन खान भोपाली ने आँखों में क़यामत के काज़ल, एडव्होकेट राकेश निंदाने ने हम तुमसे जुदा होके मर जायेंगे, ढोलक वादक अभिषेक सोनू ने चाहूंगा मैं तुझे, अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने स्व-रचित भजन हम तेरे दर पे चले आये भिखारी की तरह के अलावा युगल गीतों में कार्यक्रम का टाइटल गीत ग्रुप के संस्थापक सुरेश गर्ग व संभागीय अध्यक्ष आयशा खान ने *यारा ओ यारा तुझसे मिला मुझे जीने का इशारा…*, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने हम प्यार करने वाले दुनिया, शशिलता व सुरेश गर्ग ने रब ने बनाया तुझे मेरे लिये मुझे तेरे लिये, अलीज़ा खान व आयशा खान ने आजा न छू ले मेरी चुनरी, अमिता बोरसे व सुरेश गर्ग ने गोरिया कहाँ तेरा देश रे, रश्मि दुबे व विवेक दुबे ने आँखों ही आँखों में इशारा हो गया, मीना पुरोहित व बसंत बाथरे ने काहे को बुलाया मुझे बालमा, अलीज़ा खान व सुरेश गर्ग ने यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो, मेहमूद खान व इसरार खान ने यम्मा यम्मा यम्मा यम्मा, एड. नीलेश गुप्ता व एड. अनिल जैवार ने सात अजूबे इस दुनिया में, हसीन खान भोपाली व जावेद खान ने बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा सहित लगभग तीन दर्जन एक से बढ़कर एक गीतों की बारिश का विशेष आकर्षण यह रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  के प्राइव्हेट सेक्रेटरी एवं स्थापित कवि उमेश गर्ग “अग्रोही” ने एस.डी. बर्मन साहब द्वारा गाया हुआ गीत *डोली में बैठाये के कहार* गाया तो उपस्थित श्रोतागणो की तालियों की गड़गड़ाहट से पॉलिटेक्निक कॉलेज का ऑडिटोरियम गुंजायमान हो गया वहीं दूसरी तरफ़ अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज की राष्ट्रीय संयोजक निवेदिता व्यास ने ग्रुप के अध्यक्ष की पत्नी अपनी भाभी साधना गर्ग को समर्पित गंगा मईया में जब तक के पानी रहे मेरे सजना तेरी ज़िंदगानी रहे गाकर सबको भावविभोर कर दिया और अंत में कार्यक्रम का समापन गीत *दिल पे तेरे प्यार का पैग़ाम लिख दूँ* एंकर आयशा खान व अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने गाने के बाद उपस्थित समस्त श्रोताओं का कार्यक्रम को सफल करने के लिये आभार व्यक्त किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button