खबरबिज़नेस

सोने-चांदी के दामों में स्थिरता, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट्स

15 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के दाम स्थिर हैं. 24 कैरट सोना 1,57,750 रुपये और चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है. जानिए दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर के ताजा रेट्स आज क्या है

भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखी जा रही है. वैलेंटाइन डे की भारी मांग और ग्लोबल मार्केट में आए बदलावों के बाद आज यानी 15 फरवरी 2026 को कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर हैं.

 सोने के दाम में आज क्या है खास?

वैलेंटाइन डे पर आई भारी खरीदारी के कारण कल सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया था. आज 15 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी हुई है. जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने को मजबूती मिल रही है. हालांकि, इस महीने की शुरुआत के मुकाबले सोना अभी भी थोड़ा सस्ता मिल रहा है.

सोने का ताजा भाव (15 फरवरी 2026)

सोने की कीमतों में आज स्थिरता देखी गई है. यहां अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम के रेट दिए गए हैं:

सोने की शुद्धता प्रति 1 ग्राम प्रति 10 ग्राम प्रति 100 ग्राम
24 कैरेट (99.9% शुद्ध) ₹15,775 ₹1,57,750 ₹15,77,500
22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) ₹14,460 ₹1,44,600 ₹14,46,000
18 कैरेट  ₹11,831 ₹1,18,310 ₹11,83,100

शहरों के अनुसार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

भारत के प्रमुख शहरों में टैक्स और स्थानीय डिमांड की वजह से रेट थोड़े अलग हो सकते हैं:

शहर 24 कैरेट (Gold) 22 कैरेट (Gold) 18 कैरेट (Gold)
मुंबई ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
दिल्ली ₹1,57,900 ₹1,44,750 ₹1,18,446
चेन्नई ₹1,58,840 ₹1,45,600 ₹1,24,500
कोलकाता ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
बेंगलुरु ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310
हैदराबाद ₹1,57,750 ₹1,44,600 ₹1,18,310

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी के शौकीनों के लिए खबर थोड़ी मिली-जुली है. पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 20,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई थी. आज 15 फरवरी को चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है. भारी मांग के बावजूद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है, जो नए खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.

चांदी का ताजा भाव (15 फरवरी 2026)

चांदी की कीमतों में पिछले दिनों की गिरावट के बाद आज स्थिरता है. निवेश के लिए किलो के भाव यहां देखें:

चांदी की मात्रा आज का भाव (15 Feb) कल का भाव (14 Feb) बदलाव
1 ग्राम ₹275 ₹275 0
10 ग्राम ₹2,750 ₹2,750 0
100 ग्राम ₹27,500 ₹27,500 0
1 किलोग्राम ₹2,75,000 ₹2,75,000 स्थिर (0)

शहरों के अनुसार चांदी के दाम (प्रति 1 किलोग्राम)

चांदी के रेट में साउथ इंडिया में अक्सर थोड़ा अंतर रहता है:

शहर आज का भाव (1 Kg) कल के मुकाबले अंतर
मुंबई ₹2,75,000 कोई बदलाव नहीं
दिल्ली ₹2,75,000 कोई बदलाव नहीं
चेन्नई ₹2,80,000 कोई बदलाव नहीं
कोलकाता ₹2,75,000 कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु ₹2,75,000 कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद ₹2,80,000 कोई बदलाव नहीं

आगे क्या रहेगा बाजार का हाल?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना अभी भी तेजी के रुख में है. डॉलर की मजबूती और वैश्विक उठापटक की वजह से उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर आप निवेश या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button