खबरमनोरंजन

तमिल अभिनेत्री विष्णु प्रिया के पिता की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच; जानिए क्या है पूरा मामला?

अभिनेता सूर्या और ज्योतिका की फिल्म ‘मायावी’ में विष्णु प्रिया ने एक अपाहिज महिला का किरदार निभाया था। इस तमिल एक्ट्रेस के पिता की हत्या की खबर सामने आई है। पुलिस कई एंगल से हत्या की जांच कर रही है।

तमिल फिल्मों में एक्ट्रेस विष्णु प्रिया एक जाना-माना नाम हैं, वह सहायक भूमिकाओं में नजर आती हैं। इस एक्ट्रेस के पिता सूर्यनारायणन (73 वर्षीय) की कोडईकनाल के एक प्राइवेट बंगले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।कई एंगल से हो रही है हत्या की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णु प्रिया के पिता का शव डिंडीगुल जिले में कुरिंजी अंदावर मंदिर के पास बने एक बंगले में मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी बॉडी स्विमिंग पूल एरिया के पास एक कुर्सी पर पड़ी थी। हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था। पुलिस के बंगले पर पहुंचने से पहले ही सूर्यनारायणन की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी कई एंगल से जांच कर रहे हैं, इसमें बदला लेने की संभावना भी शामिल है। सीसीटीवी और सोने के गहने गायब मिले 
सूर्यनारायणन ने अपने बंगले में कुछ कमरे विजिटर्स को किराए पर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को पांच लड़कों पर शक है, जो इस प्रॉपर्टी में रह रहे थे। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया है कि बंगले से सोने के गहने और सीसीटीवी भी गायब है। चोरी के एंगल भी जांच की जा रही है। इसके अलावा बंगले दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, वह पुलिस को रस्सियों से बंधे मिले थे। 

पुराना केस भी आया सामने 
सूर्यनारायणन की हत्या में एक पुराने एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, 2018 में सूर्यनारायणन को प्रभाकरण की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर प्रभाकरण और विष्णु प्रिया रिलेशनशिप में थे। अभी इस कनेक्शन की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। लेकिन जांच में इस एंगल का भी ध्यान रखा गया है। विष्णु प्रिया की बात करें तो वह इन दिनों चिन्नई में रहती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button