खबरमध्य प्रदेशराजनीतिक

भाजपा की सरकार किसान और युवा विरोधी है

राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस जनों ने भाजपा को हराने का लिया संकल्प

भोपाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 24 फरवरी को भोपाल में जनसभा को संबोधित किया। किसान महा चौपाल के नाम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। रतलाम से आए हुए तेज कुमार जोशी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों और युवाओं की विरोधी है। किसान भाजपा की नीतियों से परेशान है और आत्महत्या कर रहे हैं वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। इस भाजपा की सरकार में किसान, युवा और महिलाएं सभी परेशान हैं। राशन की दुकानों से शक्कर और केरोसिन गायब हो गए हैं। किसानों को खाद, बीज समय से नहीं मिल पा रहा। हम राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और जीतू पटवारी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। अब इनका ईवीएम घोटाला नहीं चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button