खबरमध्य प्रदेश
चैतन्य सोश्यो कल्चरल सोसायटी द्वारा नवीन नृत्य नाटिका ” अनंत ज्योति ” का प्रदर्शन 28 फरवरी को गांधी भवन परिसर में किया जायेगा



नृत्य नाटिका भगवान शिव की उत्पत्ति की कथा पर आधारित है जिसके अनुसार भगवान ब्रह्मा और विष्णु के श्रेष्ठतम होने के मतभेद में भगवान शिव को हस्तक्षेप करना पड़ता है ।
शिव जी के आदेशानुसार जो भी अनंत ज्योति के प्रतीक “अग्नि स्तंभ ” का आरंभ और अंत ढूंढ लेगा , वही श्रेष्ठ होगा।
ब्रह्मा हंस के रूप में ऊपर उड़ कर स्तंभ का आरंभ खोजने और विष्णु वराह का रूप लेकर अंत खोजने नीचे जाते हैं । ब्रह्मा की इस यात्रा में केतकी का फूल भी सहायक बनता है ।
अंत में उस अनंत ज्योति का आरंभ और अंत ना पा सके ब्रह्मा और विष्णु हार मान लेते हैं ।नृत्य नाटिका की पटकथा अनु अग्निहोत्री ने तैयार की है ।परिकल्पना -निर्देशन श्रुति कीर्ति बारिक का है । कोरियोग्राफी वर्षा मालवीय , मनीषा हुराईया , सुमन कोठारी की है । कार्यक्रम का प्रदर्शन समय शाम 7 बजे से रहेगा ।


