खबर
ग्रेटर नोएडा: गोली मारी और चाकू से काटा गला, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या; दिल दहला देगा वीडियो
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था।

ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



