यूपी के संभल में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकी गई, सुरक्षा बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश के संभल में होली पर्व में सुरक्षा को देखते हुए 10 से अधिक मस्जिदों को तिरपाल से ढक दी गई. होली से पहले सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.


संभल में होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले की 10 से ज्यादा मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है. जिससे उन पर होली का रंग ना पड़े और किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों. सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे.
पूरे इलाके को 3 जोन में बांटा गया
DM राजेंद्र पेंसिया ने बताया, हमारे पास कुल 1215 होलिका दहन की जगहें हैं. 64 जगहों पर मेले और जुलूस निकलेंगे. हमारी शांति समिति की 38 मीटिंग हो चुकी हैं. पूरे इलाके को 3 जोन में बांटा गया है. सभी कर्मचारी अपने-अपने इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं.
संभल में किया गया फ्लैग मार्च
एसपी ने बताया- आज संभल में फ्लैग मार्च किया गया है. साथ ही होलिका दहन स्थल को देखा भी गया है. उन्होंने बताया कि जिले में 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा. साथ ही 64 जुलूस निकाले जाएंगे. सभी जुलूस ड्रोन की निगरानी में निकाले जाएंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिये तीन कंपनी पीएसी और 200 आरक्षक भी तैनात किए गए हैं.


