खबरमध्य प्रदेश

आयुष्मान योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को दिया जाए

सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव एवं अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के इलाज के लिए भारत सरकार की आयुष्मान योजना का स्वागत करते हुए भारत सरकार से अनुरोध किया है कि आयुष्मान योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए क्योंकि देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाखों सीनियर सिटीजन ऐसे हैं जिनकी आय बहुत ही कम है वो इलाज नही करा पाने की वजह से उनकी बिना किसी इलाज के मौत का शिकार हो रहें हैं ऐसी स्थित मे 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना अति आवश्यक कि
अत: सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मे महासचिव एवं अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय से आग्रह किया है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजनों का आयुष्मान कार्ड लाभ दिया जाये साथ ही समस्त सीनियर सिटीजनों से अनुरोध किया है कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button