खबरखेल

अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया शतरंज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में दिनांक 17 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड भारत सरकार के तत्वाधान में नई दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी डॉ बृजेश कुमार चौरसिया ने उच्च कोटि का प्रदर्शन कर वेटरन वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया पूरी प्रतियोगिता में सर्वाधिक वरिष्ठ खिलाड़ी होने के पश्चात भी अपने जादुई खेल से सभी को प्रभावित और आश्चर्यचकित किया ।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर चौरसिया की ईएलओ रेटिंग 2137, रैपिड रेटिंग तो 2042 एवं ब्लिट्ज रेटिंग 2037 है। डॉ बृजेश कुमार चौरसिया सक्रिय खिलाड़ियों में विश्व में 14649 वीं, भारत में 466 वीं, एवं एशिया महाद्वीप में 2007 वीं, रैंकिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी हैं।

डॉक्टर चौरसिया ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में कर्नाटक के ब्रह्म सागर रेटिंग 1580, द्वितीय चक्र में आरएसबी हैदराबाद के रक्तिम दास रेटिंग 1726, तीसरे चक्र में आरएसबी कोची के ए. के. जगदीश रेटिंग 1804, चौथे चक्र में राजस्थान के रवि प्रकाश रेटिंग 1897, एवं पांचवें चक्र में आरएसबी रांची प्रीतम सिंह रेटिंग 1960 को, सतत रूप से पराजित किया अपनी सर्वोच्ता सतत् रखी। इसके पश्चात भी छठवें चक्र में जितेंद्र सिंह भंडारी नई दिल्ली रेटिंग 1767 के साथ बराबरी कर अपनी सर्वोच्चता बनाए रखी। सातवें चक्र में प्रतियोगिता के चौंपियन शैलेंद्र सिंह कानपुर से रेटिंग 2203 से प्रथम पराजय का मुंह देखा। जबकि अंतिम चक्र में पुनः वापसी करते हुए तरंग शर्मा आरएसबी जयपुर रेटिंग 1842 को शिकस्त देकर वेटरन वर्ग की चौंपियनशिप पर एक क्षत्र कब्जा किया। साथ ही यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले सर्वोच्च वरिष्ठ खिलाड़ी भी बन गए।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर बृजेश कुमार चौरसिया अखिल भारतीय सिविल सेवा स्तर पर व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई बार मेडल प्राप्त कर चुके हैं। कितने ही बार मध्य प्रदेश सिविल सेवा के चौंपियन रह चुके हैं साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अपराजेय लगभग 26 वर्षों से चौंपियन बने हुए हैं। व्यक्तिगत चर्चा में डॉ बृजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि उन्होंने विश्व के सभी खिलाड़ियों का आवाहन किया कि कोई भी विश्व का व्यक्ति या खिलाड़ी जो उनके बराबर या उनसे अधिक शिक्षित हो एवं उनके समान ही शतरंज की सभी विधाओं में उनके बराबर या उनसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी होगा और उन्हें सबसे पहले पराजित करेगा तो वह उसे व्यक्ति को रु. 50000/- का नकद इनाम भी देंगे ।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में शतंरज विधा के एक विशिष्ट वयक्तित्व श्री भरत सिंह चौहान, चेयरमैन, फिडे एडवाईजरी तथा चेयरमैन, कौमनवेल्थ शतरंज एवं मध्य प्रदेश के सर्वोच्च प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रदेश के प्रथम इंटरनेशनल मास्टर एवं शतरंज प्रेमी श्री अक्षत खमरिया विशेष रूप से उपस्थित होकर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न किया। उल्लेखनीय है कि म.प्र. सिविल सेवा टीम के मैनेजर श्री सुधिर ठाकुर एंव कोच डॉ. त्रिलोक सिंह पटले थे।

डॉ. बृजेश कुमार चौरसिया की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा के खिलाड़ियों, उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न उत्कृष्ट खिलाडियों के अलावा महाविद्यालय परिवार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोमा मुखर्जी ने विशेष रूप से शुभकामनाएं एवं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button