खबरमध्य प्रदेश

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड शाखा में होली का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमती दीपिका दुबे (पी.पी.आर.टी. इंचार्ज) ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली का आयोजन विद्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्था के उच्च पदाधिकारी आदरणीय श्रीधर सर (ए.जी.एम.), उपेंद्र सौनग्रह (डीन), सुनील पांडे, कीर्ति बेस (इंचार्ज), शुश्री दास मिश्रा, भारती मानडोले एवं श्रीनिका गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में आदरणीय ए.जी.एम. सर ने सभी बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button