खबरमध्य प्रदेश

शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव गोपाल सिंह चौहान एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी ने बताया कि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में सेवानिवृत्त के पश्चात रिक्त पदों पर सीधी भर्ती नहीं करके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनर्नियुक्ति दे दी जाती है जिसकी वजह से न तो सीधी भर्ती नहीं हो पा रही है और न ही संविदा एवं आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है जो बेरोजगारों युवाओ एवं संविदा आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ न्याय संगत नहीं है परिणाम स्वरूप बेरोजगारों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है अत: उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव गोपाल सिंह चौहान एवं एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी ने मान्यनीय मुख्य एवं मुख्य सचिव महोदय तथा समस्त प्रबंध संचालक से अनुरोध किया है कि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोग में सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button