अध्यात्मखबर

जॉन डियर पावर एंड टेक्‍नोलॉजी ने भारत में 5एम सीरीज का 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पेश किया

डियर एंड कंपनी कृषि, निर्माण और वानिकी क्षेत्रों में एक वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर है, जो अपने ग्राहकों, चैनल भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मचारियों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। जॉन डियर लगातार एक टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है और दुनिया के कई हिस्सों में इन क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भारत में पिछले 27 वर्षों से अधिक समय से जॉन डियर खेती-किसानी के लिए तकनीकी रूप से उन्नत समाधान प्रदान करता आ रहा है। इन समाधानों का उद्देश्य खेती की उत्पादकता बढ़ाना है, साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे टिकाऊ खेती के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी मजबूत करना है। जॉन डियर इंडिया के एमडी और कंट्री मैनेजर और सीएंडएफ वर्ल्‍डवाइड प्रेसिडेंट के स्‍ट्रैटेजिक एडवाजइर राजेश सिन्हा ने कहा, “जॉन डियर की रणनीति का मुख्य आधार सटीक खेती और स्मार्ट कनेक्टेड मशीनों के लिए डिजिटल समाधानों का एकीकरण है, जिससे किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कर सकें। हाल ही में पेश की गई तकनीकें खेतों के कामकाज को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के साथ-साथ मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में जॉन डियर की उपस्थिति काफी व्यापक है और यह आरएंडडी, इंजीनियरिंग, ग्लोबल आईटी, सप्लाई चेन, सड़क निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर रमाकांत गर्ग, सेल्स एवं मार्केटिंग इंडिया डायरेक्टर ने कहा, “उन्नत कृषि तकनीक और बदलती कृषि पद्धतियाँ एक-दूसरे के साथ चलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जॉन डियर भविष्य की कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप इन दोनों को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पहल के तहत कई नई तकनीकें और समाधान पेश किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: • 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पर फ्रंट हिच और फ्रंट PTO एप्लीकेशन • 5E ऑटोट्रैक™️ (सीधी कतार में वाहन चलाने की प्रणाली) • ग्रीनसिस्टम™️ लिंक - फैक्ट्री-फिटेड किट - कनेक्टिविटी समाधान • 5405 व 5075E मॉडल में 100% रेडियल टायर उन्होंने यह भी कहा कि जॉन डियर पहले भी भारतीय बाजार के लिए तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद पेश करता रहा है और आज के इस टेक्नोलॉजी कार्यक्रम में भी कंपनी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। भारतीय कृषि की विविध परिस्थितियों के अनुसार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार करना और सरकारी मिशनों का समर्थन करना जॉन डियर की सफलता का महत्वपूर्ण आधार रहा है। इसी के परिणामस्वरूप कंपनी भारत से अपने उत्पादों का निर्यात दुनिया के 110 देशों में कर रही है। रीजन 1 के गवर्नमेंट अफेयर्स डायरेक्टर श्री मुकुल वार्ष्णेय ने कहा, “सरकार के 2047 तक के स्थिरता लक्ष्यों को समर्थन देने में जॉन डियर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे हमें उत्पादों और सेवाओं से आगे बढ़कर और अधिक जिम्मेदार व जवाबदेह बनने की प्रेरणा मिलती है। हम एक ऐसा अनुकूल वातावरण देख रहे हैं जो हमें शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग के अन्य हितधारकों के साथ सहयोग को और मजबूत करने में मदद करता है। हमें विश्वास है कि इससे आने वाले समय में हमारे किसान वैश्विक स्तर पर अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनेंगे।”

 

डियर एंड कंपनी कृषि, निर्माण और वानिकी क्षेत्रों में एक वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर है, जो अपने ग्राहकों, चैनल भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मचारियों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। जॉन डियर लगातार एक टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है और दुनिया के कई हिस्सों में इन क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

भारत में पिछले 27 वर्षों से अधिक समय से जॉन डियर खेती-किसानी के लिए तकनीकी रूप से उन्नत समाधान प्रदान करता आ रहा है। इन समाधानों का उद्देश्य खेती की उत्पादकता बढ़ाना है, साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे टिकाऊ खेती के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी मजबूत करना है।

जॉन डियर इंडिया के एमडी और कंट्री मैनेजर और सीएंडएफ वर्ल्‍डवाइड प्रेसिडेंट के स्‍ट्रैटेजिक एडवाजइर राजेश सिन्हा ने कहा, “जॉन डियर की रणनीति का मुख्य आधार सटीक खेती और स्मार्ट कनेक्टेड मशीनों के लिए डिजिटल समाधानों का एकीकरण है, जिससे किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कर सकें। हाल ही में पेश की गई तकनीकें खेतों के कामकाज को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के साथ-साथ मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में जॉन डियर की उपस्थिति काफी व्यापक है और यह आरएंडडी, इंजीनियरिंग, ग्लोबल आईटी, सप्लाई चेन, सड़क निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर रमाकांत गर्ग, सेल्स एवं मार्केटिंग इंडिया डायरेक्टर ने कहा, “उन्नत कृषि तकनीक और बदलती कृषि पद्धतियाँ एक-दूसरे के साथ चलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जॉन डियर भविष्य की कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप इन दोनों को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पहल के तहत कई नई तकनीकें और समाधान पेश किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पर फ्रंट हिच और फ्रंट PTO एप्लीकेशन
• 5E ऑटोट्रैक™️ (सीधी कतार में वाहन चलाने की प्रणाली)
• ग्रीनसिस्टम™️ लिंक – फैक्ट्री-फिटेड किट – कनेक्टिविटी समाधान
• 5405 व 5075E मॉडल में 100% रेडियल टायर

उन्होंने यह भी कहा कि जॉन डियर पहले भी भारतीय बाजार के लिए तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद पेश करता रहा है और आज के इस टेक्नोलॉजी कार्यक्रम में भी कंपनी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

भारतीय कृषि की विविध परिस्थितियों के अनुसार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार करना और सरकारी मिशनों का समर्थन करना जॉन डियर की सफलता का महत्वपूर्ण आधार रहा है। इसी के परिणामस्वरूप कंपनी भारत से अपने उत्पादों का निर्यात दुनिया के 110 देशों में कर रही है।

रीजन 1 के गवर्नमेंट अफेयर्स डायरेक्टर श्री मुकुल वार्ष्णेय ने कहा, “सरकार के 2047 तक के स्थिरता लक्ष्यों को समर्थन देने में जॉन डियर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे हमें उत्पादों और सेवाओं से आगे बढ़कर और अधिक जिम्मेदार व जवाबदेह बनने की प्रेरणा मिलती है। हम एक ऐसा अनुकूल वातावरण देख रहे हैं जो हमें शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग के अन्य हितधारकों के साथ सहयोग को और मजबूत करने में मदद करता है। हमें विश्वास है कि इससे आने वाले समय में हमारे किसान वैश्विक स्तर पर अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button