एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर, ये रहा मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका


मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 कुछ ही देर में जारी होने वाला है। इस साल लगभग 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 2026 दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP), बुधवार, 25 मार्च 2026 को MP बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजे घोषित करेगा। MP बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे आज दोपह 01:30 बजे जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) की की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर एक्टिव होने वाला है। जारी होने में अब बहुत कम समय बचा है। इसलिए स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड निकालकर रख लें। ताकि MP Board 5th Result Direct Link या MP Board 8th Result 2026 Direct Link एक्टिव होते ही अपना रिजल्ट चेक कर सकें। MP Board 5th-8th Result 2026 LIVE होते ही एडमिट कार्ड पर लिखे Roll Number की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकें।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट होने के बाद, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in ओपन करें।
- होमपेज पर, ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- होमपेज पर, ‘Class 5 Result 2026’ या ‘Class 8th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए कॉलम में अपना रोल नंबर/समग्र ID और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी एमपी बोर्ड मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चे करें।
- आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
-
करीब 21 लाख छात्रों का रिजल्ट आज
हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्रों ने एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की परीक्षाएं दी थीं। पूरे राज्य में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं में 21 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इस साल लगभग 11-11 लाख छात्रों ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। हालांकि पिछले साल यह संख्या 23 से अधिक थी।

