राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल में “राजभाषा नीति एवं इसका प्रयोग” विषय पर हिन्दी कार्यशाला आयोजित


राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल में 25.03.2026 को “राजभाषा नीति एवं इसका प्रयोग” विषय पर हिन्दी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के अतिथि वक्ता गुलशन कुमार, सहायक महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल थे। गुलशन कुमार ने अपने व्याख्यान की शुरुआत भाषा, राजभाषा , राष्ट्रभाषा , मातृभाषा एवं क्षेत्रीय भाषा के विस्तृत विवरण से की । अपने व्याख्यान में राजभाषा नीति को सहज रूप से प्रस्तुत किया। कार्यशाला के अंत में अखिल सहाय निदेशक निफ्ट भोपाल ने उपस्थित अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अतिथि वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यशाला का आयोजन एवं मंच संचालन समता, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी निफ्ट भोपाल ने किया। यह कार्यशाला अखिल सहाय निदेशक निफ्ट भोपाल के नेतृत्व में , निफ्ट भोपाल के सभी अधिकारी, संकाय सदस्य एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।



