क्या भारत मे बुजुर्ग होना अपराध है ?बुजुर्गो को जीने का अधिकार दिया जाये उनका आजीवन मेडिकल इन्श्योरेंस कराया जाये
राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने कहा कि भारत मे क्या बुजुर्ग होना अपराध है ई पी इस 95 पेंशनर्स को न तो सम्मानजनक पेंशन दी जा रही है तथा जो भी सुविधा मिलती थी बंद कर दी गई है भारत मे बुजुर्ग 70 साल के बाद मेडिकल इन्श्योरेंश के लिए योग्य नही है बुजुर्गों को ई एम आई पर लोंन नही मिलता उन्हे जीवन यापन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है यहाँ तक कि रियायती यात्रा सुविधा भी बंद कर दी गई है प्रधान मंत्री महोदय सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं क्या यही सबका साथ सबका विकास है देश के बुजुर्गों का इन्श्योरेंश नही होने के कारण देश के लाखों बुजुर्गों की बिना इलाज के मृत्यु हो जाती है जो कि भारत जैसे महान देश मे न्याय संगत नही है अत: राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं अमर शहीद फाउंडेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध किया है कि देश के सभी 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो का मेडिकल इन्श्योरेंश कराया जाये ताकि देश मे किसी भी बुजुर्ग कि बिना इलाज के मृत्यु न हो साथ ही ई पी एस 95 के पेंशनर्स को सम्मानजनक पेंशन का भुगतान किया जाये तथा रियायती यात्रा सुविधा बहाल की क्या ताकि देश के बुजुर्ग सम्मान जनक जीवन जी सकें.



