

भोपाल। मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एलएनसीटी भोपाल में आयोजित 7वीं राज्यस्तरीय सीनियर एवं जूनियर रग्बी 7s (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जूनियर बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में रायसेन ने बैतूल को 10-0 से, नर्मदापुरम ने शाजापुर को 5-0 से, सीहोर ने इंदौर को 5-0 से, रायसेन ने देवास को 10-0 से, शाजापुर ने विदिशा को 5-0 से, सीहोर ने देवास को 5-0 से तथा बैतूल ने विदिशा को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग में बैतूल ने देवास कॉरपोरेशन को 5-0 से, सीहोर ने रतलाम को 10-0 से, देवास ने नर्मदापुरम को 5-0 से, विदिशा ने शाजापुर को 10-0 से, देवास कॉरपोरेशन ने रायसेन को 5-0 से, बैतूल ने रतलाम को 10-0 से, देवास ने खरगोन को 10-0 से तथा नर्मदापुरम ने शाजापुर को 10-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
सीनियर पुरुष वर्ग के मुकाबलों में देवास ने नर्मदापुरम को 10-0 से, खरगोन ने रायसेन को 10-0 से, भोपाल ने बैतूल को 15-0 से, देवास ने सीहोर को 20-0 से तथा रायसेन ने खरगोन को 10-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर संदीप जाधव ने जानकारी दी कि कल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।



