बाल साहित्य शोध केन्द्र ने की सम्मानों की घोषणा (भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान सुधा दुबे को दिया जाएगा)
बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र ने बाल साहित्यकार, बाल चिकित्सक एवं बाल पत्रिका को दिए जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी है। केन्द्र निदेशक महेश सक्सेना ने बताया कि, इस वर्ष भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान सुधा दुबे को, डॉ. राष्ट्रबंधु बाल साहित्य सम्मान इंदिरा त्रिवेदी एवं राजकुमारी चौकसे को, कविवरंजन सेन गुप्ता बाल साहित्य सम्मान डॉ. पूनम सिन्हा ‘श्रेयसी’ को, शिवनारायण सूर्यवंशी बाल साहित्य सम्मान डॉ. विजयानंद को, रामभाऊ कोपुलवार बाल साहित्य सम्मान डॉ. इंदु गुप्ता को, अरुणा निगम बाल साहित्य सम्मान विनीता सिंह चौहान को, प्रभाकर दुबे बाल साहित्य सम्मान डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव को, गिरिजा शंकर जोशी बाल साहित्य सम्मान डॉ. वन्दना गुप्ता को, पन्नालाल शर्मा बाल साहित्य सम्मान कमलेश चन्द्राकर को, डॉ.हुकुमपालसिंह ‘विकल’ बाल साहित्य सम्मान अनीता सक्सेना को, श्याम उपाध्याय बाल साहित्य सम्मान डॉ. अरुणा पाठक को, मास्टर गेंदालाल जायसवाल बाल साहित्य सम्मान विजय नामदेव को, शंभू दयाल शुक्ला बाल साहित्य सम्मान वन्दना सोनी (विनम्र) को, गोविंदसिंह असिवाल बाल साहित्य सम्मान संतोष ऋचा को, कुमार ऋषि आनंद बाल साहित्य सम्मान उत्कर्ष नारायण को, जिनेन्द्र कुमार जैन बाल चिकित्सक सम्मान डॉ. जी. के. अग्रवाल को, ज्ञानसिंह आर्य श्रेष्ठ बाल पत्रिका सम्मान “बाल वाणी” पत्रिका लखनऊ एवं डॉ उपासना सक्सेना “प्रेरणा” बाल प्रतिभा सम्मान सुश्री फाल्गुनी पुरोहित को दिया जायेगा।यह सभी सम्मान भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

