क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE-NCERT), भोपाल में आज स्वच्छ जल घर एवं Can Fin Homes Ltd. के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ पेयजल सुविधा का शुभारंभ किया गया


भोपाल, 13 अप्रैल 2026। क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE-NCERT), भोपाल में आज स्वच्छ जल घर एवं Can Fin Homes Ltd. के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ पेयजल सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य संस्थान परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में संस्थान के प्राचार्य प्रो. एस के गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ पेयजल हर व्यक्ति का मूल अधिकार है और इस प्रकार की पहलें समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर श्री मनोज माथुर, जोनल हेड (वेस्ट), Can Fin Homes Ltd. तथा श्री राम बिहारी त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर (ब्रांच इंचार्ज), भोपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के अंतर्गत संचालित की गई है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इस उपलक्ष्य मे संस्थान के अधिष्ठाता प्रो जयदीप मंडल, श्री महेश आसुदानी, प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ जल सुविधा का उद्घाटन किया गया तथा उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना की। संस्थान के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों/कर्मचारियों ने भी इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को भी सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।


