55वी संभागीय क्रीडा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


28 अप्रैल को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में 55 वी संभागीय क्रीडा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ । केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के सहायक आयुक्त श्रीमती निर्मला बुडानिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है । खेलने से हमारे स्वास नली सुचारू रूप से कार्य करती है और हमारा मस्तिष्क अच्छी तरह से कार्य करता है । इस प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के 41 विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें 289 प्रतिभागी और 55 अनु रक्षक शामिल हुए । बास्केटबॉल में 17 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में पहला मैच केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक भोपाल और केंद्रीय विद्यालय बड़वानी के मध्य एवं दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय बैतूल और करैरा के मध्य हुआ जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और केंद्रीय विद्यालय बैतूल विजेता रहे । वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय रायसेन और बड़वानी के मध्य प्रथम मैच खेला गया जिसमें बडवाहा विजेता रहा इसी तरह अन्य मैच और अन्य मैच गुना और टीकमगढ़ के मध्य ग्वालियर क्रमांक 1 और बढ़ावा ग्वालियर क्रमांक 5 और कसरावद शिवपुरी और केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर क्रमांक 2 के मध्य खेलने ग्वालियर क्रमांक 5 शिवपुरी विजेता रहे 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में चार राउण्डो 17वर्ष से कम आयु वर्ग के साथ राउंड और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 6 राउंड खेले गए 30 अप्रैल को विजेता टीमों के नाम घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर गौरव कुमार द्विवेदी प्राचार्य ,मनीष कुमार गुप्ता उपप्राचार्य ,संजय दीक्षित क्रीड़ा प्रभारी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था ।



