मध्य प्रदेश

नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 65 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण: मानवता की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा

गंजबासौदा श्याम में बड़ी चिकित्सालय में स्वास्थ् शिविर हुआ आयोजित

गंजबासौदा। गांधी चौक स्थित श्याममणी चिकित्सालय में रविवार को नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी बसंत शर्मा, नारायण सदाशिव पिंगले सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील बाबू पिंगले और विजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ऐसे सेवा प्रकल्पों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है।

​विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं उपचार

शिविर में विदिशा से आईं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पणा शर्मा DAT एंव MD आयुर्वेदा(माइग्रेन एवं एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट), वैद्यराज निहाल सिंह पंथी एवं डॉ. अशोक रोहले ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉक्टरों की टीम ने कुल 65 मरीजों का सूक्ष्म परीक्षण किया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

​सेवाभावी सहयोग

शिविर के सफल आयोजन में सामिद भाई (राजस्थान वाले) का सक्रिय सहयोग रहा। समाजसेवी बसंत शर्मा और सुनील बाबू पिंगले ने डॉक्टरों और सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह के कैंप लगाए जाएंगे ताकि निर्धन एवं असहाय लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
​इस अवसर पर अंशुल रोहले, विजय अरोरा, आशीष रघुवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​”स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। आयुर्वेद न केवल चिकित्सा की एक पद्धति है, बल्कि यह हमारे जीवन जीने का आधार है।—- लायन अरुण कुमार सोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button