कलेक्टर रीवा के जन हित कार्य से भ्रष्ट्राचारियों एवं दलालों मे हड़कम्प जनता मे उत्साह
निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने रीवा कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी आई ए एस अधिकारी के द्वारा रीवा मे जनहित मे किये जा रहे कार्य सराहना एवं प्रशंसा करते हुए बताया की नरेंद्र सूर्यवंशी कलेक्टर रीवा दूरदर्शी एवं ईमानदार जनहित मे कार्य करने वाले अधिकारी हैं जिनके कार्य से जनता मे उत्साह है तथा भ्रष्ट्राचारियों एवं दलालों मे हड़कम्प मचा दिया है. कलेक्टर कई क्षेत्रों मे जाकर जन सुनवाई कर रहें हैं जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहें हैं जिससे आम जन मानस मे भारी उत्साह है अत: कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने रीवा की जनता से अपील किया है की जनहित मे कार्य करने वाले अधिकारियों का सहयोग करें साथ ही मुख्य मंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश के विकास के लिये जिलों मे जनहित मे कार्य करने वाले अधिकारियों की पदस्थी की जाए.



