खबरमध्य प्रदेश

प्रज्ञा प्रवाह गोष्ठी: ‘योग को लाभदायक प्रोडक्ट की तरह प्रमोट करना जरूरी’– लायन अरुण सोनी

प्रज्ञा प्रवाह की बैठक बालाजीपुरम ब्रह्माकुमारी केंद्र पर हुई संपन्न

विदिशा। पुरनपुरा रोड स्थित बालाजीपुरम कॉलोनी के प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में ‘प्रज्ञा प्रवाह’ जिला इकाई विदिशा की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

​प्रमुख बिंदु और मार्गदर्शन:
​योग और जागरूकता:

योगपीठ के डॉ. श्याम सिंह ने योग के महत्व पर सविस्तार जानकारी दी। वहीं, पूर्व लायंस अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि योग को एक लाभदायक प्रोडक्ट की तरह प्रचारित कर पब्लिक को मोटिवेट करना आज के समय की जरूरत है।
​ध्यान और अध्यात्म: बीके सपना दीदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राजयोग ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया।
​भावी रूपरेखा: SATI कॉलेज के पूर्व डायरेक्टर डॉ. जी. एस. चौहान ने अपने उद्बोधन में ‘प्रज्ञा प्रवाह’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

​इस गोष्ठी में गायत्री प्रज्ञापीठ के प्रमुख ट्रस्टी मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व बीआरसी रमेश ठाकुर, शिक्षक हीरालाल आचार्य, योग शिक्षक शिवचरण साहू, संजय सरस्वत, सुभाष साहू, रामशरण शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, कमलगिरी गोस्वामी, बीके गगन भाई और बीके जूली दीदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए, जिसके बाद आभार प्रदर्शन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button