एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी (भेल) भोपाल द्वारा द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को


भोपाल, 20 जून 2026।
द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी (भेल) भोपाल द्वारा 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल के सभी योग साधकों, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में यौगिक जीवनशैली विषय पर स्वामी आनंदधर्मा जी का प्रेरणादायी उद्बोधन होगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर द्वारा वर्ष 2026 को “दयालुता और संतोष के विकास” हेतु समर्पित संदेश एवं मार्गदर्शन का वाचन मंडल के महासचिव सतेन्द्र कुमार द्वारा किया जाएगा।
योग सत्र के अंतर्गत विशेष आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास योगाचार्य त्याग सागर जी के मार्गदर्शन में कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में दया, करुणा एवं संतोष जैसे मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है।
मंडल ने सभी साधकगण एवं उनके परिवारजनों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह करते हुए निवेदन किया है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 10 मिनट पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
हरि ओम तत्सत्।

