
छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र-केंद्रित (स्टूडेंट्स सेंट्रिक) परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए। साथ ही पूरी तरह सुरक्षित पेपर सिस्टम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में रैंडमाइजेशन होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल का विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों पर कब्जा नहीं होना चाहिए और किसी पार्टी विशेष के लोग कुलपति नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कराना सरकार की जिम्मेदारी है, किसी निजी कंपनी की नहीं। यदि कोई पेपर लीक करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक बेटी ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उसके परिवार तक एक चिट्ठी तक नहीं पहुंची। पेपर लीक से जिन छात्रों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
नई शिक्षा नीति और पेपर लीक पर उठाए सवाल, परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग
अभिनय शर्मा ने उठाए परीक्षा प्रणाली पर सवाल
पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल: राहुल गांधी
रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी
राजेश गुरुंग के मुताबिक दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी। वह कहती थी, हमें परीक्षा केंद्र में जाने के लिए इतनी पाबंदियां झेलनी पड़ती हैं। हमारे टॉप्स तक उतरवा दिए जाते हैं, लेकिन पेपर फिर भी लीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थी। पेपर लीक की घटना से वह बेहद नाराज और आहत थी। उन्होंने उसे समझाते हुए कहा था बेटा, टेंशन मत ले। अपनी बात कहते-कहते राजेश गुरुंग मंच पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, जो भी यह प्रणाली है, ऐसा किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए। किसी के बच्चे के साथ ऐसा न हो। राहुल जी, आपसे उम्मीद है। उस उम्मीद को बनाए रखिए। राहुल गांधी बोले- पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है।
रिया के पिता बोले- बेटी ने कहा था हमारे साथ धोखा हुआ है
रिया के पिता राजेश गुरुंग ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा देकर लौटी तो बेहद खुश थी। उसने कहा था कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। घर आकर खाना खाया और सो गई। अगले दिन जब उन्होंने उससे पूछा कि पेपर कैसा हुआ तो वह काफी खुश थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद जब पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो रिया पूरी तरह उदास हो गई। उसने कहा-पापा हमारे साथ धोखा हुआ है।


