
गांधी जी न्याय के भगवान हैं- अधीर रंजन चौधरी
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद गांधी स्मृति से निकले।
हक मांगने पर बच्चों को पीटा जा रहा है- प्रियंका गांधी
केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर निशाना
गांधी स्मृति में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महात्मा गांधी देश की आत्मा हैं। भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र और छात्रों के भविष्य को खत्म कर रहे हैं। यह वह जगह है जहां हमें प्रार्थना करनी चाहिए। महात्मा गांधी ने हमें राह दिखाई और देश को दिशा दी। इसलिए, हम यहां प्रतीकात्मक रूप से यह संकल्प लेने आए हैं कि हम छात्रों और सही मकसद के साथ खड़े रहेंगे।
रेणुका चौधरी ने याद किया महात्मा गांधी को, भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि कभी-कभी, उन्हें महात्मा गांधी को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने इस देश की आजादी की नींव रखी थी। ये कायर लोग पूरे देश से पुलिस बल बुला रहे हैं। उन्होंने कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद करा दीं।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 26वां दिन
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है। लेकिन अभी भी भूख हड़ताल पर हैं और आज उनकी भूख हड़काल का 26वां दिन है।
हम छात्रों के साथ खड़े हैं: राहुल गांधी
गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों का दमन कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ खड़े हैं, और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
सांसद बसों से पहुंचे गांधी स्मृति
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद बसों से गांधी स्मृति पहुंच गए हैं
लॉकेट चटर्जी का विपक्ष पर हमला


