समाचार पत्र में भ्रमित करने वाली खबर है सरकार कई बार आश्वासन दे चुकी है हमारी 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की मांग और आंदोलन जारी है
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर जिला सचिव शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार जिसमें यह कहा गया है कि सरकार ने 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की मांग अस्वीकार कर दिया है यह समाचार भ्रमित करने वाला पूर्व में भी इसी प्रकार का लोक सभा में उत्तर दिया गया था पेंशनर्स साथियों भ्रमित न हो हमारी 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग एवं आंदोलन जारी है और जारी रहेगा दिनांक 26 जुलाई को 1 बजे इस संबंध में बैरागढ़ के बैठक है जिसमें आंदोलन की रण नीति बनाई जाएगी साथ ही 5 अगस्त को जंतर मंतर दिल्ली में होने वाले विशाल प्रदर्शन में शामिल होने का भी निर्णय लिया
जाएगा अत: भ्रमित करने वाले खबर से भ्रमित न हो क्योंकि आंदोलन के समय भ्रमित करने वाले आंदोलन को कमजोर करने के लिए भ्रम फैलाए जाते हैं



