खबर
100 मीटर पहले गाड़ी से उतर गए थे बिकर सिंह, आंखों के सामने साथियों पर मौत बनकर टूटा पहाड़

कहते हैं जब तक सांसों की डोर बाकी है, तब तक मौत भी इन्सान को छूकर निकल जाती है। यह बात हिमाचल प्रदेश के पांगी निवासी बिकर सिंह पर सटीक बैठती है, जो कुल्लू से पांगी जा रही सूमो में सवार था। वह दुर्घटना से करीब 100 मीटर पहले उतर गए थे। घटना से कुछ क्षण पहले उन्होंने पहाड़ी से पत्थर गिरते देख चालक से वाहन रुकवाया और नीचे उतर गए। यही फैसला उनकी जिंदगी बचा गया।




