खबर

सांप ने काट लिया’, बच्चे ने लगाई गुहार… पर नहीं मिला इलाज, स्कूल स्टाफ की लापरवाही से 8 साल के मासूम की दर्दनात मौ’त

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के सहावर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र अंशु की सांप काटने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अध्यापकों ने सांप काटने की बच्चे की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और परिवार को भी सूचना नहीं दी। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। परिजनों के अनुसार, देवगरपुर गांव निवासी अंशु रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था। सुबह करीब 10 बजे उसने शौचालय के पास सांप काटने की सूचना अध्यापिका को दी, लेकिन अध्यापिका ने बच्चे को ना तो अस्पताल भेजा और ना ही परिजनों को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, स्कूल ने दोपहर में बच्चे के बीमार होने की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने एडीएम (न्यायिक), एएसपी (दक्षिणी) और बेसिक शिक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button