एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

गुरुपूर्णिमा उत्सव एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व पर जिला स्तरीय गुरु सम्मान समारोह आयोजित

दिनांक 29 जुलाई 2026 को कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, टी.टी. नगर, भोपाल में गुरुपूर्णिमा उत्सव एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के अवसर पर जिला स्तरीय गुरु सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद श्रीमती राजू अनेजा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाहा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री धर्मेंद्र शर्मा, उप संचालक श्रीमती कनक प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिनव आर्य, डी.पी.सी. श्री सिद्धार्थ जैन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विजेता सूर्यवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यालयों यथा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय टी टी नगर, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पी.एम. श्री नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल नेहरू, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निशातपुरा, शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ी सहित जिले के 20 विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।

साथ ही, जिले के उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिनके विषय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का अभिनंदन करना था।

महर्षि सांदीपनि को समर्पित इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में गुरु की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा महर्षि संदीपनि का जीवन सिखाता है कि सच्चा गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि शिष्य के चरित्र, अनुशासन और जीवन मूल्यों का भी निर्माण करता है। समारोह प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button