खबरमध्य प्रदेश

भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कड़ा कदम नहीं उठाने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं भ्रष्टाचारियों को महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ नहीं किया जाए

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने भ्रष्ट्राचार का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि संगठन द्वारा कई बार सरकार ध्यान आकर्षित किया गया कि लोकायुक्त के जांच के दायरे में आने वाले भ्रष्ट्राचारी कर्मचारियों को आम जन मानस के हितों से संबंधित पदों पर नहीं पदस्थ किया जाए यही भ्रष्ट्राचारी भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देते है क्योंकि ऐसे कर्मचारी गलत तरीके से बहाल होकर उन्हें महत्व पूर्ण स्थान पर पुनः पदस्थ कर दिया जाता है फिर वो जम कर भ्रष्ट्राचार करते है क्योंकि चोर चोरी करना और हेरा फेरी करना नहीं छोड़ता है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्वालियर नगर निगम का एक भ्रष्ट्राचारी कर्मचारी है
निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि लोकायुक्त के जांच के दायरे में आने वाले भ्रष्ट्राचारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण मलाईदार पदों पर पदस्थ नहीं किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button