राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय मूल्यों के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जहां राष्ट्र में इसे पूरे छह छंदों के साथ गाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं गुरूवार को लोक सभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 पारित होने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। इसके माध्यम से राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को भी राष्ट्रगान के समान विधिक संरक्षण प्राप्त होगा। निश्चित ही यह विधेयक प्रत्येक राष्ट्रवासी के स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा और राष्ट्रीय मूल्यों के सम्मान का सशक्त प्रतीक है।
