ओडोनिल ने कार फ्रेगरेंस श्रेणी में किया प्रवेश


हर सफर को खास बनाने के लिए लॉन्च की डेस्टिनेशन-प्रेरित प्रीमियम फ्रेगरेंस रेंज
ओशन ब्रीज़ और रूबी मिस्ट वेरिएंट्स पेश, जो देते हैं 45 दिनों तक ताज़गी और फ्रेगरेंस इंटेंसिटी कंट्रोल की सुविधा
नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026: भारत के अग्रणी एयर फ्रेशनर ब्रांड ओडोनिल, जो डाबर का एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, ने तेजी से बढ़ रही कार फ्रेगरेंस श्रेणी में प्रवेश की घोषणा करते हुए ओडोनिल कार फ्रेगरेंस लॉन्च किया है। यह प्रीमियम रेंज रोज़मर्रा की कार यात्राओं को अधिक ताज़गीभरा, आनंददायक और यादगार बनाने के लिए तैयार की गई है। घरेलू फ्रेगरेंस क्षेत्र में पाँच दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, ओडोनिल अब अपनी ताज़गी की विरासत को घरों से आगे बढ़ाकर कारों तक ले जा रहा है, जो आज उपभोक्ताओं के लिए उनके व्यक्तिगत स्पेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं।
ओशन ब्रीज़ और रूबी मिस्ट जैसे दो डेस्टिनेशन-प्रेरित वेरिएंट्स में उपलब्ध यह नई रेंज बेहतरीन परफ्यूमरी से प्रेरित खुशबुओं और उन्नत तकनीक का संयोजन है, जो उपभोक्ताओं को कार के भीतर एक उत्कृष्ट फ्रेगरेंस अनुभव प्रदान करती है। ऐसे समय में यह लॉन्च किया गया है जब कार फ्रेगरेंस श्रेणी में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है और उपभोक्ता केवल दुर्गंध को छिपाने वाले उत्पादों से आगे बढ़कर लंबे समय तक टिकने वाली और बेहतर खुशबू देने वाली फ्रेगरेंस की तलाश कर रहे हैं।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड ऑफ मार्केटिंग (होम केयर), श्री वैभव राठी ने कहा, “पाँच दशकों से अधिक समय से ओडोनिल भारतीय घरों का अभिन्न हिस्सा रहा है और अपनी खुशबुओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों को तरोताज़ा बनाता आया है। बदलती शहरी जीवनशैली के साथ कार अब केवल एक वाहन नहीं, बल्कि व्यक्ति के निजी स्पेस का विस्तार बन चुकी है, जहाँ घर जैसी सुकूनभरी और परिष्कृत अनुभूति की अपेक्षा की जाती है। ओडोनिल कार फ्रेगरेंस के साथ हम अपनी विशेषज्ञता को एक ऐसे क्षेत्र में लेकर आए हैं, जहाँ अनुभव को नए स्तर पर ले जाने की बड़ी संभावनाएँ हैं। ओशन ब्रीज़ और रूबी मिस्ट जैसी फाइन परफ्यूमरी-प्रेरित खुशबुओं के साथ एंटी-स्मोक टेक्नोलॉजी और फ्रेगरेंस इंटेंसिटी कंट्रोल जैसी विशेषताओं को जोड़कर हम सफर के दौरान ताज़गी के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करना चाहते हैं।”
उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, ओडोनिल कार फ्रेगरेंस को ऐसी श्रेष्ठ खुशबू के साथ विकसित किया गया है जो 45 दिनों तक लंबे समय तक ताज़गी बनाए रखती है। इसमें फ्रेगरेंस रेगुलेटर की सुविधा दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार खुशबू की तीव्रता को नियंत्रित कर सकते हैं, चाहे वह रोज़ाना का ऑफिस सफर हो, परिवार के साथ यात्रा हो या लंबी रोड ट्रिप। इसमें एंटी-स्मोक टेक्नोलॉजी भी मौजूद है, जो वाहन के अंदर मौजूद धुएँ और जिद्दी दुर्गंध को कम करने में मदद करती है। सभी प्रकार की कारों के लिए उपयुक्त यह उत्पाद पूरे सफर के दौरान संतुलित और सुखद खुशबू का अनुभव सुनिश्चित करता है।
श्री राठी ने आगे कहा “पारंपरिक एयर फ्रेशनर्स से आगे बढ़ते हुए, ओडोनिल ने फ्रेगरेंस निर्माण के लिए फाइन परफ्यूमरी से प्रेरित दृष्टिकोण अपनाया है। प्रत्येक वेरिएंट को ऐसी खुशबूदार परतों के साथ तैयार किया गया है जो समय के साथ विकसित होती हैं और अधिक समृद्ध एवं गहन अनुभव प्रदान करती हैं। इस लॉन्च के माध्यम से ओडोनिल ‘डेस्टिनेशन-इंस्पायर्ड फ्रेगरेंस’ की अवधारणा प्रस्तुत कर रहा है, जहाँ हर खुशबू किसी विशेष स्थान, भावना और जीवनशैली से प्रेरित है।”
ओशन ब्रीज़-ओशन ब्रीज़ ठंडी समुद्री हवाओं और लहरों की ताज़गी को अपनी एक्वाटिक फ्रेगरेंस नोट्स के माध्यम से प्रस्तुत करता है, जो कार के भीतर शांत और स्फूर्तिदायक वातावरण का निर्माण करता है। तटीय प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित यह खुशबू उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा की भागदौड़ से राहत देते हुए सुकून का एहसास कराती है।
रूबी मिस्ट-दूसरी ओर, रूबी मिस्ट में स्पार्कलिंग सिट्रस, आकर्षक फ्लोरल, गर्म एम्बर और वुडी नोट्स का अनूठा मिश्रण है। इसकी प्रेरणा मनमोहक पर्वतीय दृश्यों और ताज़गीभरी पहाड़ी यात्राओं से ली गई है। यह खुशबू ऊर्जा, गर्मजोशी, ताज़गी और परिष्कार का संतुलित अनुभव प्रदान करती है, जिससे हर यात्रा और अधिक सुखद बन जाती है।
₹99 की कीमत वाले 8 मि.ली. पैक में उपलब्ध ओडोनिल कार फ्रेगरेंस सिंगल पैक के साथ-साथ वैल्यू पैक में भी उपलब्ध है, जिसमें दो ओशन ब्रीज़ और एक रूबी मिस्ट यूनिट शामिल हैं। यह रेंज देशभर में प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, मॉडर्न ट्रेड आउटलेट्स तथा अग्रणी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।



